फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ की प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च को

विज्ञापन
BEO exam for 309 post to be held on 22nd March
विज्ञापन
यूपीपीएससी ने जारी किया परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर
विज्ञापन

इस साल 16 परीक्षाएं कराएगा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
प्रयागराज। खंड शिक्षा अधिकारी (बीआईओ) के 309 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा इस साल 22 मार्च और मुख्य परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को इस साल होने वाली परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया।
इससे पहले आयोग ने वर्ष 2019 और वर्ष 2020 की परीक्षाओं का संयुक्त कैलेंडर जारी किया था, जिसके अनुसार वर्ष 2020 में आठ परीक्षाएं प्रस्तावित थीं लेकिन, संशोधित कैलेंडर में 16 परीक्षाओं को जगह दी गई है। इस तरह संशोधित कैलेंडर में आठ नई परीक्षाओं को शामिल किया गया है। इनमें 18 जनवरी को प्रस्तावित आरओ/एआरओ-2017 के टाइप टेस्ट को भी शामिल किया गया है। साथ ही इस कैलेंडर में आयोग ने 22 जनवरी को प्रस्तावित यूनानी चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा-2016 को जगह दी है, जिसकी परीक्षा तिथि पहले से ही घोषित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 का संशोधित कैलेंडर
परीक्षा का नाम - तिथि
(1) आरओ/एआरओ-2017 टाइप टेस्ट - 18 जनवरी
(2) प्रोग्राम/प्रोग्रामर, ग्रेड-1/प्रोग्रामर, ग्रेड-2/कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रेड-बी परीक्षा 2019 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर, ग्रेड-बी का कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट - 19 जनवरी
(3) यूनानी चिकित्साधिकारी स्कीनिंग परीक्षा 2016 - 22 जनवरी
(4) सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2018 - 16 फरवरी
(5) एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा 2018 - 23 फरवरी से
(6) खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2019 - 22 मार्च
(7) कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा 2019 - पांच अप्रैल
(8) पीसीएस मुख्य परीक्षा 2019 - 20 अप्रैल
(9) सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2018 - 16 मई से
(10) सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा 2019 - सात जून
(11) पीसीएस-2020 और एसीएएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा - 21 जून
(12) उद्योग विभाग के तहत सहायक प्रबंधक (गैर तकनीकी) स्क्रीनिंग परीक्षा 2016 - 30 जून
(13) एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा 2019 - 16 अगस्त से
(14) खंड शिक्षा अधिकरी मुख्य परीक्षा 2019 - 13 सितंबर
(15) पीसीएस मुख्य परीक्षा 2020 - 15 अक्तूबर
(16) एसीएफ/आरएफओ मुख्य परीक्षा 2020 - तीन दिसंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें