छात्रों ने गर्वनर प्रेषित किया ज्ञापन, परीक्षाएं टालने की मांग
1प्रयागराज। बीएड प्रवेश परीक्षा और बीईओ प्रारंभिक परीक्षा स्थगित किए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया है। युवा मंच के संयोजक राजेश सचान के नेतृत्व में छात्रों ने राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन में मांग की है कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित किए जाने का तत्काल निर्णय लिया जाए।
छात्रों का कहना है कि हालात इतने खराब है कि केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टरों के संक्रमित होने के बाद उन्हें अपने ही संस्थान में 20 घंटे बाद काफी जद्दोजहद करने पर बेड मिला। ऐसे में जब लाखों छात्र परीक्षा देने के लिए घर से बाहर निकलेंगे और उनके अभिभावक भी साथ होंगे, तो क्या होगा। छत्र और अभिभावक संक्रमण की आशंका से सहमे हुए हैं। उधर, इंकबाली नौजवान सभा (इनौस) ने भी नौ अगस्त को बीएड प्रवेश परीक्षा और 16 अगस्त को प्रस्तावित बीईओ प्रारंभिक परीक्षा टालने की मांग की है। इनौस के प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि कोरोना महामारी का संकट पूरे प्रदेश पर है। ऐसे में छात्रों की जान को खतरे में नहीं डाला जा सकता। छात्रों के परीक्षा केंद्र सौ-दो सै किमी दूर बनाए गए हैं। ऐसे में सबसे अधिक दिक्कत छात्राओं की होगी।
अनशन पर बैठे छात्रों ने बंधवाईं राखियां
प्रयागराज। परीक्षाओं के विरोध में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादी छात्रसभा के बैनर तले छात्रों का क्रमिक अनशन लगतार 13वें दिन, सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान छात्रों ने राखियां बंधवाकर रक्षा बंधन का पर्व मनाया। अनशन स्थल पर पूर्व महाधिवक्ता एवं सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमल नाथ सिंह यादव के पुत्र नवीन यादव अपने पिता का समर्थन संदेश लेकर पहुंचे। इसके अलावा कायस्थ महासभा के अभिषेक श्रीवास्तव ने भी छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर आइसा के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पासवास समेत छात्र नेता अजय यादव सम्राट, अविनाश विद्यार्थी, सलमान, नवनीत यादव, रोहित आदि मौजूद रहे।
पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष ने फुटपाथ पर बच्चों से बंधवाईं राखियां
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा एवं मुस्लिम समाज के लोगों ने फुटपाथ पर रहने वाले बच्चों से राखियां बंधवाकर भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर फैसल, मोहम्मद अरीब, मंसूरी अहमद, सुहैल, भैयु आदि मौजूद रहे।
हमीदिया में वेबिनार आज
प्रयागराज। हमीदिया गल्र्स डिग्री के इतिहास विभाग की ओर से चार अगस्त को सुबह 11.30 बजे वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी वेबिनार की संयोजक डॉ. नसरीन बेगम ने दी है।