फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : 15 नवंबर तक पूरा हो जाएगा बेगम बाजार रेल पुल का काम, जाम से मिलेगी राहत

Mon, 04 Nov 2024 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुंभ 2019 को ध्यान में रखते हुए बेगम बाजार आरओबी का निर्माण 2017-18 में शुरू किया गया। उस समय 46.48 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण होना था। नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर फैले इस आरओबी के ऊपरी हिस्से का निर्माण शुरू होते ही वायु सेना ने सुरक्षा के दृष्टिगत सेतु का काम रोक दिया।
विज्ञापन
पुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बेगम बाजार रेल पुल पर यातायात शुरू होने का समय नजदीक आ गया है। सेतु का निर्माण अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में सेतु निगम का दावा है कि 15 नवंबर से पुल पर यातायात शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस सेतु का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बस सेतु की बनाई जा रही है। मगर मौसम की वजह से थोड़ा सा विलंब हो रहा है। जिसके चलते अब यह पुल अगले 11 दिनों के बाद यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा। पुल के शुरू होने से लोगों को जाम के झाल से निजात मिलेगी।

बता दें कि कुंभ 2019 को ध्यान में रखते हुए बेगम बाजार आरओबी का निर्माण 2017-18 में शुरू किया गया। उस समय 46.48 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण होना था। नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर फैले इस आरओबी के ऊपरी हिस्से का निर्माण शुरू होते ही वायु सेना ने सुरक्षा के दृष्टिगत सेतु का काम रोक दिया। इस दौरान पुल का 92 फीसदी काम पूरा हो चुका था। जिसके बाद भूमि अधिग्रहण के तहत भारतीय वायुसेना को 67 करोड़ रुपए का बजट दिया जाना तय हुआ। जिसमें हवाई पट्टी को स्थानांतरित किया जाना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सेतु के निर्माण की जद में आ रहे मकानों को ढहाने और भूमि अधिग्रहण में खर्च के लिए 30 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में दिए गए। ऐसे में बेगम बाजार रेल ओवर ब्रिज के निर्माण में 97 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट का शासन से मंजूरी मिली। ऐसे में अक्टूबर 2018 से सेतु का निर्माण कार्य रोका गया था, जो कि सितंबर 2024 में फिर से शुरू किया गया।

वहीं 742.21 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण युद्ध स्तर पर शुरू हुआ। इस पुल के निर्माण से लोगों को जाम के झाम से राहत मिलेगी। इसके अलावा समय की भी बचत होगी। अगर देखा जाए तो महाकुंभ 2025 को देखते हुए इस सेतु का निर्माण कार्य पूरा होने से यातायात का दबाव काफी कम होगा।

सेतु का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बस काले का काम किया जाना है। जो कि 15 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। जिसके बाद पुल यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें