फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महाकुंभ 2025 तक तैयार हो जाएगा बेगम बाजार ओवरब्रिज

Sat, 16 Dec 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। महाकुंभ के पहले बेगम बाजार ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके लिए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की तरफ से ओवरब्रिज के रुके हुए निर्माण कार्य को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में नगर विकास मंत्री एके शर्मा की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि एयरफोर्स से एनओसी मिलने का इंतजार था। अभी तक निर्माण कार्य 91 फीसदी पूरा हो चुका है। बेगम बाजार रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण पूर्ण करने का प्रस्ताव व्यय वित्त समिति से पुनरीक्षित वित्तीय स्वीकृति की अनुमति और पुनरीक्षित वित्तीय स्वीकृति के बाद अवशेष कार्य की शुरुआत कर उसे महाकुंभ 2025 के पहले पूरा कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें