फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ से पहले सिक्स लेन गंगा एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भरेंगे वाहन, मंत्री नंदी ने किया निरीक्षण

Sat, 10 Aug 2024 12:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज को मेरठ से जोड़ने वाले 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे को महाकुंभ-2025 से पहले दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
नंद गोपाल गुप्ता नंदी, कैबिनेट मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शनिवार को प्रयागराज -मेरठ गंगा एक्सप्रेस वे का कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ परियोजना की समीक्षा करेंगे। इसमें मंत्री नंदी गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रगति के साथ ही कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच करेंगे।

 

प्रयागराज को मेरठ से जोड़ने वाले 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे को महाकुंभ-2025 से पहले दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेज कर दिया गया है। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए औद्योगिक विकास मंत्री नंदी शनिवार को दिन में 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर एनएच चैनेज- 601 से चैनेज- 565 किमी के बीच निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। स्थलीय निरीक्षण के बाद मंत्री नंदी सर्किट हाउस में औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों के साथ गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना की समीक्षा करेंगे।

 

गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जनपदों और 518 गांवों से होकर गुजरेगा। इसका निर्माण 36 हजार 230 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। एक्सप्रेसवे को शुरूआत में सिक्स लेन का बनाया जा रहा है, जिसे आगे चल कर आठ लेन का किया जाएगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें