फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ से पहले जिले में 32 और पॉइंटों पर होगी पीआरवी, 36 चार पहिया और 67 दो पहिया वाहन मिलेंगे

Wed, 27 Nov 2024 03:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ मेले के मद्देनजर प्रयागराज की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के क्रम में डायल 112 पुलिस की ओर से भी विशेष तैयारी की गई है। इसके तहत जनपद में पीआरवी टीम की तैनाती के पॉइंट बढ़ाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
Prv, up 112 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। जनपद में महाकुंभ मेले के मद्देनजर पीआरवी टीम की तैनाती के 32 और पॉइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट को 103 अतिरिक्त वाहन मिलेंगे और उनके साथ-साथ पीआरवी में तैनात जवानों की टीम भी आएगी। इससे किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं व पर्यटकों को तुरंत मदद पहुंचाई जा सकेगी।

महाकुंभ मेले के मद्देनजर प्रयागराज की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के क्रम में डायल 112 पुलिस की ओर से भी विशेष तैयारी की गई है। इसके तहत जनपद में पीआरवी टीम की तैनाती के पॉइंट बढ़ाने का फैसला किया गया है।

यह निर्णय हुआ है कि महाकुंभ मेले को देखते हुए प्रयागराज में 36 चारपहिया और 67 दो पहिया वाहन भेजे जाएंगे। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आने वाले इन वाहनों के साथ डायल 112 के जवान भी ड्यूटी के लिए प्रयागराज आएंगे।इन सभी को जनपद में अलग-अलग स्थान पर तैनात किया जाएगा। इनके लिए संवेदनशीलता के आधार पर नए पॉइंट बनाए जाएंगे। यानी जनपद में पूर्व से बने पॉइंटों के अतिरिक्त इन वाहनों और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर तक आ जाएंगे सभी वाहन और पुलिसकर्मी

डायल 112 के अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ मेले के मद्देनजर प्रयागराज कमिश्नरेट को मिलने वाले पीआरवी के अतिरिक्त वाहन और पुलिसकर्मी 31 दिसंबर तक आ जाएंगे। तीन चरणों में इनकी तैनाती होनी है। पहले चरण में सात, दूसरे चरण में 15 और तीसरे चरण में 31 दिसंबर तक सभी पुलिसकर्मियों और वाहनों की आमद हो जाएगी। इसी के साथ ही इसका भी निर्धारण कर लिया जाएगा कि किन-किन नए पॉइंटों पर इन्हें तैनात किया जाना है।

137 हो जाएगी कुल पॉइंटों की संख्या

अतिरिक्त वाहन आने के बाद जनपद में पीआरवी की तैनाती के पॉइंटों की कुल संख्या 137 हो जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान में 66 चारपहिया और 39 दोपहिया वाहन जनपद में अलग-अलग पॉइंटों पर तैनात हैं। इस तरह से कुल 105 प्वाइंटों पर पीआरवी के जवान पूरे जनपद में ड्यूटी दे रहे हैं। महाकुंभ के मद्देनजर अतिरिक्त वाहन आने पर 32 और पॉइंट बढ़ जाएंगे, जिससे कुल पॉइंटों की संख्या 137 हो जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें