आपूर्ति में भी होगा सुधार
बिजली लाइन के भूमिगत हो जाने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी सुदृढ होगी। आंधी-तूफान और बारिश में भी बिजली गुल होने की समस्या खत्म हो जाएगी। कुछ जरूरी कार्यों को छोड़कर उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की सुविधा मिलेगी।
उपभोक्ताओं को सुरक्षित और निर्बाध आपूर्ति मिले हमारा लक्ष्य यही है। महाकुंभ योजना के तहत शहर में कई कार्य हो रहे हैं। संगमनगरी आने वाले देश-दुनिया के श्रद्धालु शहर की सुंदरता का लुत्फ उठाएं और उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसके लिए विद्युत विभाग भी दिन-रात जुटा हुआ है। - पीके सिंह, मुख्य अभियंता