बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को प्रयागराज मंडल के चार जिलों में कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित की जाएगी।
मंडल में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 33,372 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रयागराज में 61 केंद्रों पर 23588, फतेहपुर में चार केंद्रों पर 1632, कौशाम्बी में चार केंद्रों पर 1512 और प्रतापगढ़ में 16 केंद्रों पर 6640 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट व दो ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक दो परीक्षा केंद्रों के बीच एक केंद्र प्रतिनिधि की भी नियुक्ति की गई है, जो व्यवस्थाओं पर नजर रखेगा।