फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में संगम का दबदबा

Tue, 26 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में इलाहाबाद के परीक्षार्थियाें का दबदबा रहा। प्रथम तीन स्थान समेत यहां के प्रतियोगियों के खाते में बड़ी सफलता आई है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातक अखिलेश कुमार दुबे ने इस प्रवेश परीक्षा में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अखिलेश सिविल सेवा में जाना चाहते हैं।
विज्ञापन


मूलत: सोनभद्र के अखिलेश सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। 2013 में विश्वविद्यालय से एमए करने वाले अखिलेश ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की लोअर सबऑर्डिनेट-2013 मुख्य परीक्षा भी दी है। अखिलेश के पिता राधाकृष्ण दुबे कोल इंडिया से सेवानिवृत्त हुए हैं। माता सुनयना देवी गृहणी हैं। अखिलेश का कहना है कि  बीएड की पढ़ाई के बाद एक अच्छा शिक्षक बनने की कोशिश करेंगे। उनका कहना है किसिविल में जाना उसका लक्ष्य है और इसकी तैयारी जारी रहेगी। अखिलेश ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और इलाहाबाद के प्रतियोगी माहौल को दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को घोषित इस परीक्षा में यहां के अनिरूद्ध, देवेश पाठक, सुजाता आदि ने भी अच्छे रैंक के साथ सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें