फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj :  एनसीआर रेलवे में डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, 85 हजार रुपये मानदेय पर होगी भर्ती

Sat, 14 Mar 2026 03:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिकित्सा जगत के युवाओं के लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने कॅरिअर के नए द्वार खोल दिए हैं। रेलवे अपने केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज के लिए विभिन्न विभागों में हाउस सर्जनों की भर्ती करने जा रहा है।
विज्ञापन
डॉक्टर भर्ती। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा जगत के युवाओं के लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने कॅरिअर के नए द्वार खोल दिए हैं। रेलवे अपने केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज के लिए विभिन्न विभागों में हाउस सर्जनों की भर्ती करने जा रहा है। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को 85 हजार रुपये प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन द्वारा कुल पांच पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इसमें मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग एवं अस्थि रोग (ऑर्थोपेडिक) विभाग के एक-एक पद शामिल हैं। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह एक वॉक-इन-इंटरव्यू प्रक्रिया है।

अभ्यर्थियों को किसी पूर्व आवेदन की आवश्यकता नहीं है, वे सीधे अपने मूल दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। चयनित हाउस ऑफिसर्स को दो वर्ष के लिए नियुक्त किया जाएगा। कहा कि वॉक इन इंटरव्यू एक अप्रैल शाम चार बजे आयोजित होगा।
विज्ञापन


इस तिथि को योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलते हैं, तो मई महीने के प्रथम कार्य दिवस पर दोबारा साक्षात्कार लिया जाएगा। कहा नियुक्ति के लिए किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) या उत्तर प्रदेश मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in पर जाकर विस्तृत विवरण देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें