फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क पार रही ब्यूटीशियन को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 10 Oct 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज के सुलेमसराय स्थित पीएसी गेट के सामने सड़क पार कर रही ब्यूटीशियन को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे महिला सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार फरार हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने घायल को ई-रिक्शा से निजी अस्पताल और फिर कॉल्विन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका घर से सिविल लाइंस स्थित पार्लर पर ड्यूटी के लिए निकली थी।

परवीन (43) धूमनगंज के हरवारा की रहने वाली थीं। पति सर्फराज उर्फ राका घर पर रहकर कपड़े सिलाई की दुकान चलाते हैं। इनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। चाचा सराफत अली ने बताया कि परवीन सिविल लाइंस स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे वह घर से पार्लर के लिए पैदल निकली थी। सुलेमसराय पीएसी गेट के पास सड़क पार करते समय उसे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।


पार्लर पर न पहुंचने की सूचना पर परिजनों ने की खोजबीन

चाचा सराफत अली ने बताया कि हर रोज परवीन घर से निकलने के बाद करीब आधे घंटे में पार्लर पर पहुंच जाती थी लेकिन बुधवार को जब वह 12:30 बजे तक पार्लर नहीं पहुंची तो वहां से घर पर फोन आया। इसके बाद परिजनों ने परवीन की खोजबीन शुरू की। बाद में पता चला कि हादसे में उसकी मौत हो गई है। इंस्पेक्टर अमर नाथ राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपी बाइक सवार की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें