थाना क्षेत्र के हनुमानपुर धरवारा गांव में सोमवार की शाम शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। शिकायतकर्ता बेनी प्रसाद द्विवेदी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि देर शाम आरोपी धारदार हथियारों के साथ घर पहुंचे। इस दौरान हमलावरों ने बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी और घर में घुसकर परिजनों पर हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। थाना प्रभारी करछना प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।