फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम की छात्रा यमुना में कूदी

Thu, 05 Feb 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से कॉलेज के लिए बुधवार को निकली बीकॉम छात्रा यमुना पुल से कूद गई। छात्रा के यमुना में कूदते ही वहां खलबली मच गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जल पुलिस और गोताखोरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन छात्रा नहीं मिली। घरवालों को सूचना मिली तो वे भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन


मीरापुर के रहने वाले एक दवा कारोबारी की बेटी एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। बुधवार सुबह वह घर से कॉलेज के लिए निकली। दोपहर लगभग 12 बजे वह नए यमुना पुल पर पहुंच गई। पुल पर बने फुटपाथ पर पैदल ही टलहते हुए उसने अचानक चप्पल उतारी और यमुना में कूद गई। लोगों ने शोर मचाया तो घाट किनारे मौजूद मल्लाह और जल पुलिस के जवान दौड़े।

छात्रा को तो गोताखोर नहीं निकाल पाए, लेकिन ऊपर उतराते हुए उसका बैग बरामद कर लिया। बैग से मिले आईकार्ड और किताबों से उसकी शिनाख्त हुई तो घरवालों को खबर किया। बेटी के यमुना में कूदने की खबर से दवा कारोबारी के घर में कोहराम मच गया। घरवाले रोते-बिलखते पहुंचे। लगभग पांच घंटे यमुना में जाल डालकर गोताखोर मशक्कत करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसआई रामराज सिंह ने बताया कि घरवाले कुछ वजह नहीं बता रहे हैं। आशंका है कि घरवालों ने उसे किसी बात पर फटकार लगाई होगी, जिससे नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें