फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ऑनलाइन गेम खेलने पर मां ने फटकारा तो बीकॉम की छात्रा ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करेली के सदियापुर की रहने वाली मोहिनी सिंह उर्फ सिंप्पी (22) पुत्री शरद सिंह ने शुक्रवार रात ऑनलाइन गेम खेलने पर मां की फटकार से क्षुब्ध होकर फंदा लगा लिया। वह एसएस खन्ना डिग्री कॉलेज में बीकॉम की छात्रा थी।
विज्ञापन

पिता शरद सिंह कपड़े का व्यापार करते हैं। उनके छह बेटी-बेटे हैं। मोहिनी बेटियों में सबसे छोटी थी। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। करेली इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा को परिजनों ने बताया कि मोहिनी बहुत ज्यादा ऑनलाइन गेम खेलती थी। शुक्रवार रात को भी वह गेम खेल रही थी। इसी को लेकर मां ने फटकार लगाई। नाराज होकर वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद जब मां ने जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो मोहिनी डुपट्टे के फंदे से लटकती मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें