प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में पुनर्मूल्यांकन में सफल 23 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने अभ्यर्थियों को सात से 11 अक्तूबर के बीच आवेदन मांगे थे। परिषद की ओर से आवेदन के लिए तैयार वेबसाइट में तकनीकी खामी के चलते अब एक बार फिर से 12 से 14 अक्तूबर के बीच आवेदन का मौका दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभ्यर्थी वेबसाइट upbasic.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।