फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान के दौरान बेहोश हुए युवक को बचाया

Sat, 24 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर माघ मेला क्षेत्र के स्नान घाटों और पांटून पुलों पर सिविल डिफेंस के वार्डेन तैनात रहे। वे पुलिस और प्रशासन का सहयोग करते नजर आ आए। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल कुमार और घटना नियंत्रण अधिकारी रविशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में वार्डेनों ने संगम घाट पर सुबह लगभग पांच बजे स्नान के दौरान आकाश दीप निगम नामक युवक अचेत हो गया। यह देख स्नान  कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो वार्डेन ने जल के अंदर घुसकर अचेत युवक को बाहर निकाला और सेक्टर दो स्थित माघ मेला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सु़धार हुआ। पुल नंबर 1 पर अपने परिजनों से बिछड़े छह साल के मासूम को भूले भटके शिविर पहुंचाया। एक तीन साल की मासूम बच्ची शांती को पिता शिव प्रसाद पटेल के पास पहुंचाया। इस दौरान घाट से आधा दर्जन उचक्कों को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा। इस दौरान राम अवध प्रसाद, सरदार अजीत सिंह, रवि शंकर, प्रमोद भारतीया, सुशील कुशवाहा, जीपी सिंह, सुधांशू वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें