महाराणा प्रताप चौराहे के पास लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
शहर में राहगीरों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। शुक्रवार को सिविल लाइंस व कैंट क्षेत्र में जगह-जगह बैरिकेडिंग होने से वाहन रेंगते नजर आए। महज 10 मिनट का सफर तय करने के लिए चालकों को आधे से एक घंटे तक का समय लग गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे।
धोबीघाट, हिंदू हॉस्टल चौराहे, विवेकानंद चौराहे, ऑटो सेल्स चौराहे, एजी ऑफिस, इंदिरा चौराहे समेत अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग होने से वाहन चालकों को घूमकर जाना पड़ा। इससे राजापुर बाजार में वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिनभर वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक चौराहा, मेयोहॉल समेत अन्य स्थानों पर भी राहगीरों को परेशान होना पड़ा।