फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कई मार्गों पर बैरिकेडिंग, जगह-जगह रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
महाराणा प्रताप चौराहे के पास लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
शहर में राहगीरों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल रही है। शुक्रवार को सिविल लाइंस व कैंट क्षेत्र में जगह-जगह बैरिकेडिंग होने से वाहन रेंगते नजर आए। महज 10 मिनट का सफर तय करने के लिए चालकों को आधे से एक घंटे तक का समय लग गया। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

धोबीघाट, हिंदू हॉस्टल चौराहे, विवेकानंद चौराहे, ऑटो सेल्स चौराहे, एजी ऑफिस, इंदिरा चौराहे समेत अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग होने से वाहन चालकों को घूमकर जाना पड़ा। इससे राजापुर बाजार में वाहनों की लंबी कतार लग गई। दिनभर वाहन रेंगते रहे। ट्रैफिक चौराहा, मेयोहॉल समेत अन्य स्थानों पर भी राहगीरों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें