000000000000000
हाईकोर्ट में पेश नहीं हो सकी विधायक की बेटी
0 15 जुलाई को होगी सुरक्षा की मांग पर सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। दलित युवक से शादी करने वाली बरेली के बीजेपी विधायक राजेश मिश्र की बेटी साक्षी बृहस्पतिवार को सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने के बाद खुद पेश नहीं हो सकी। नियमानुसार इस मामले में याची को स्वयं अदालत के समक्ष उपस्थित होना पड़ता है। साक्षी और अभितेश के पेश न होने से याचिका पर डेट लग गई है। अब इसकी सुनवाई 15 जुलाई को होगी। याचिका पर न्यायमूर्ति डा. वाईके श्रीवास्तव ने सुनवाई की।
याचिका में कहा गया कि वह दोनों बालिग हैं और अपनी पसंद से शादी कर ली है। साक्षी बरेली के भाजपा विधायक राजेश मिश्र के बेटी है। दोनों ने याचिका में कहा है कि उनको जान का खतरा है। विधायक के लोग उनको नुकसान पहुंचा सकते हैं। दोनों के शांतिपूर्ण जीवन में किसी के हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग की गई है। याचिका में दलित से शादी के खिलाफ अपने पिता व परिवार के दूसरे लोगों से जान का खतरा बताया गया है। साक्षी का कहना है उसने अभितेश से मंदिर में शादी कर ली है। याचिका में बरेली पुलिस पर विधायक पिता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया गया है। याची ने डीएम और एसएसपी से शिकायत की लेकिन सुरक्षा नहीं दी गई। याची के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सुरक्षा कारणों से याचीगण कोर्ट के समक्ष हाजिर नहीं हो सके हैं। अधिवक्ता ने 15 जुलाई को सुनवाई की मांग की जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।