तहसील फूलपुर अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव 2026 के लिए चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन तक विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने पर्चे दाखिल किए, जिससे तहसील परिसर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारियों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 1, उपाध्यक्ष पद के लिए 2, महामंत्री पद के लिए 1, उप मंत्री पद के लिए 2, ऑडिटर पद के लिए 2, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए 1 तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 13 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी रामचंद्र यादव तथा सहायक चुनाव अधिकारी सृष्टि नाथ तिवारी और त्रिभुवन नाथ ने संयुक्त रूप से बताया कि 10 जून को प्रत्याशियों का दक्षता भाषण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 12 जून को मतदान संपन्न कराया जाएगा तथा उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।