फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: अधिवक्ताओं की हत्या को लेकर बार काउंसिल ने की हड़ताल, सुरक्षा को लेकर दिए ये सुझाव

Thu, 16 Jan 2020 06:27 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी बार काउंसिल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर प्रयागराज हाईकोर्ट और जिला न्यायालय के अधिवक्ता एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर हैं। इस क्रम में सुबह हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने गेट पर कुछ देर सभा करके नारेबाजी और प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


जिला न्यायालय के वकीलों ने भी आम सभा की बैठक कर काउंसिल के आह्वान का समर्थन किया और वकीलों की सुरक्षा में ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, प्रदेश में लगातार हो रही वकीलों की हत्याओं से नाराज है। 

काउंसिल का आरोप है कि सरकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। काउंसिल की मांग है कि प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। काउंसिल की यह भी मांग है कि मृत अधिवक्ताओं के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। काउंसिल ने कहा कि अधिवक्ताओं को खतरा है और उन्हें शस्त्र लाइसेंस दिए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें