फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में वकील की हत्या पर बार काउंसिल अध्यक्ष ने जताई चिंता

विज्ञापन
Bar Council President Harishankar
विज्ञापन
प्रयागराज। मेरठ में अधिवक्ता नरेश कुमार शर्मा की हत्या के बाद कातिलों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार को बार काउंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सूबे में वकीलों की लगातार हत्याएं हो रही हैं। इससे असुरक्षा का वातावरण पैदा हो गया है। सोमवार को होने वाली बार काउंसि की बैठक में वकीलों की सुरक्षा का मुद्दा उठाए जाने के भी उन्होंने संकेत दिए।
विज्ञापन

बार काउंसिल के अध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने कहा कि वकीलों पर हमले अफसोस जनक हैं। ऐसे में वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने मेरठ में मारे गए वकील के आश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिलाने और कातिलों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें