बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से जारी सूचना के अनुसार नव पंजीकृत अधिवक्ता 15 मई से अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र, परिचय पत्र और सीओपी (सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस) ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
इसके लिए अधिवक्ताओं को बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन अथवा क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से समस्त दस्तावेज डाउनलोड किए जा सकेंगे।
दस्तावेज एक ही बार कर सकेंगे डाउनलोड
समस्त दस्तावेज केवल एक बार ही डाउनलोड किए जा सकेंगे। यदि किसी अधिवक्ता को इन दस्तावेजों की दोबारा आवश्यकता होती है तो उन्हें बार कौंसिल के कार्यालय में संपर्क करना पड़ेगा। जहां समस्त औपचारिकता पूरी करने बाद दोबारा समस्त दस्तावेज प्राप्त किए जा सकेंगे।