फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल सचिव की नियुक्ति को चुनौती

Tue, 27 Jan 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त सचिव रामजीत सिंह यादव के चयन और नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इस पद के उम्मीदवार रहे एक अधिवक्ता वेद प्रकाश राय ने याचिका दाखिल कर नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाया है। याचिका न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति शशिकांत की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए प्रस्तुत की गई। खंडपीठ ने इस पर सुनवाई से इंकार करते हुए दूसरी पीठ नामित करने हेतु इसे मुख्य न्यायाधीश को संदर्भित कर दिया।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि बार कौंसिल के सचिव पीएन त्यागी के 31 दिसंबर 2014 को अवकाश ग्रहण के बाद पद रिक्त चल रहा था। नए सचिव के चयन व नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की गई तथा हाईकोर्ट के अधिवक्ता रामजीत सिंह यादव को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित घोषित किया गया। अधिवक्ता वेद प्रकाश राय ने भी पद के लिए आवेदन किया था। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें