फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना आज

Sat, 22 Feb 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराजइलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना आज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी हाल में व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


मतगणना के पहले चरण में मतपत्रों की छंटाई होगी। इसके साथ ही 100-100 मतपत्रों का बंडल बनाया जाएगा। उसके बाद एकल पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के तीन पदों और कोषाध्यक्ष पद के मतों की गिनती होगी। उपाध्यक्ष के पांच और गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों के लिए मतगणना का कार्य इसके बाद शुरू होगा। यह कार्य मैन्युअल किया जाएगा। मुख्य चुनाव संचालक वशिष्ठ तिवारी ने कहा कि मतगणना के लाइव प्रसारण के लिए दो टीवी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। जरूरत पड़ने पर कैंटीन में भी अलग से टीवी स्क्रीन का इंतजाम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें