bar association criticiseed over suspension of judicial member
प्रयागराज। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने राजस्व परिषद के न्यायिक सदस्य राजीव शर्मा को हटाने की निंदा की है। शासन की इस कार्यवाही के विरोध में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के वकील बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महासचिव बालकृष्ण पांडेय ने इसे राजस्व परिषद के न्यायिक कार्य में राजनीतिक हस्तक्षेप और वादकारियों के साथ अन्याय बताया।
बैठक में उन्होंने कहा कि परिषद में सदस्यों की कमी का हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था, जिसके बाद राजीव शर्मा को न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया। उन्हें हटा देने से परिषद में न्यायिक सदस्य का पद फिर रिक्त हो गया है। बैठक में मनीष कुमार पांडेय, कल्लन उर्फ विजय शंकर तिवारी, शैलेंद्र सिंह, मनोज कुमार मिश्र, रेखा सिंह आदि उपस्थित रहीं।