फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आज खुले रहेंगे बैंक, कल से तीन दिवसीय हड़ताल

विज्ञापन
कीडगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। स्रोत : आयोजक - फोटो : Archive
विज्ञापन
प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की कीडगंज शाखा में कर्मचारियों ने काला बैज पहनकर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के पास मांगों के समाधान के लिए पर्याप्त समय था लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। वहीं, रविवार को बैंक खुले रहेंगे और ग्राहक लेन-देन कर सकेंगे।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश के लिए बेहतर व्यवस्था मिलेगी। 22 सितंबर को नई दिल्ली में उप मुख्य श्रमायुक्त, श्रम मंत्रालय की अध्यक्षता में यूएफबीयू, आईबीए, डीएफएन और बैंक प्रबंधन के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई थी लेकिन सकारात्मक निर्णय नहीं आया।
यूनियन नेता शिवम श्रीवास्तव ने बताया कि अब कर्मचारियों के पास आंदोलन को आगे बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हड़ताल से 20,000 करोड़ से भी ज्यादा के कारोबार के नुकसान होने का अंदेशा है।
विज्ञापन



हड़ताल की बनाई रूपरेखा

28 सितंबर को केंद्रीकृत प्रदर्शन सिविल लाइंस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सुबह 11 से 12 बजे तक होगा। इसके बाद कर्मचारी बाइक रैली निकाल कर विरोध जाहिर करके एसबीआई मुख्य शाखा में शामिल होंगे। वहां दोपहर 12 से पांच बजे तक धरना प्रदर्शन होगा। 29 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रीजनल ऑफिस के सामने दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक प्रदर्शन होगा। तीसरे दिन कर्मचारी बाइक रैली निकाल कर इंडियन बैंक मुख्य शाखा सिविल लाइंस पहुंचेंगे और धरना देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें