फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएन तिवारी का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
Bank personnel paid tribute to their leader - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। बैंक कर्मियों के सर्वमान्य नेता रहे पीएन तिवारी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को दारागंज घाट पर किया गया। इससे पहले पत्रिका मार्ग स्थित यूनियन भवन में उनका पार्थिव शरीर रखा गया, जहां पूरे देश से जुटे कर्मचारियों और नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पीएन तिवारी को बुधवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। सोहबतियाबाग स्थित आवास से उनका पार्थिव शरीर सुबह करीब आठ बजे सिविल लाइंस में पत्रिका मार्ग स्थित यूनियन भवन लाया गया, जहां डेढ़ घंटे तक उन्हें रखा गया। अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे। इनमें प्रमुख रूप से आल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमएम राय, सिंडिकेट बैंक के राष्ट्रीय महामंत्री एसके संगतानी, बीओबी के प्रांतीय महामंत्री रजनीश गुप्ता, यूपीबीयू के मंत्री अनिल श्रीवास्तव, अध्यक्ष डॉ.बीके सिंह, पीएनबीएसए के प्रांतीय अध्यक्ष आरएस उपाध्याय, ओपी त्रिपाठी, केके तिवारी, यूपीबीयू के स्थानीय अध्यक्ष मदनजी उपाध्याय, मंत्री शशिकांत श्रीवास्तव, कल्याण सेन, एसपी दीक्षित आदि शामिल रहे। यूनियन भवन से उनका पार्थिक शरीर दारागंज घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार के दौरान भी बड़ी संख्या में कर्मचारी और नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें