फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर अफसर से 45 लाख की ठगी में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल कोतवाली में दर्ज हुआ था मुकदमा
विज्ञापन

प्रयागराज। रिटायर वरिष्ठ लेखा परीक्षक इंद्रपाल सिंह से 45 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नोएडा से हुई जहां वह घटना के बाद से ही छिपकर रह रहा था। पुलिस का कहना है कि उसे जेल भेजकर अन्य आरोपियेां की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मामले की रिपोर्ट 22 फरवरी 2018 को कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। औद्योगिक क्षेत्र निवासी रिटायर अफसर ने आरोप लगाया था कि 2014 से 2016 तक विभिन्न तिथियों में उनके चौक एक्सिस बैंक शाखा से करीब 45 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए गए। इस धोखाधड़ी में कुल 13 लोगों के साथ ही एक्सिस बैंक चौक शाखा के कर्मचारी व अफसरों पर भी रिपोर्ट लिखाई गई थी। मामले की विवेचना इसी साल मार्च में क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित हो गई थी। शनिवार को विवेचक इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने नामजद आरोपी दिलीप शाह को सरफाबाद, सेक्टर 49 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस धोखाधड़ी में उसके साथ ही गौरव पाल व विशाल शामिल था। जांच पड़ताल में एक चौंकाने वाली बात सामने आई कि पिछले डेढ़ साल के भीतर दिलीप के खाते में सवा करोड़ का लेनदेन हुआ है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें