क्षेत्र के राजापुर-भंजनपुर मार्ग से पाली को जोड़ने वाला बंगलिया-पाली लिंक मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। सड़क पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। उड़ती धूल से आसपास के घरों में रहना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
यह मार्ग मांडा क्षेत्र के कई गांवों को मिर्जापुर के पाली चौराहे से जोड़ता है। रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। गड्ढों से लोगों की हड्डियों में दर्द और दोपहिया वाहन सवारों को चोटें लग रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि क्रशर प्लांट की ट्रकों से ध्वस्त हुए इस मार्ग की शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हुई है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, अरविंद बिंद, संजय तिवारी, उज्ज्वल, ऋषिकेश और दीपक सिंह ने जिला प्रशासन से इस जर्जर मार्ग को पक्की सड़क में बदलवाने की मांग की है।