फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बंधवा-पौसिया दूबे मार्ग 15 वर्षों से ध्वस्त, मरम्मत की मांग

Fri, 23 Oct 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मेजा में बंधवा- पौसिया दुबे मार्ग हुई ध्वस्त। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बंधवा-पौसिया दूबे मार्ग 15 वर्षों से मरम्मत के अभाव में ध्वस्त है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता कई शिकायतों के बाद भी लापरवाह हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। बंधवा प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं। समाजसेवी राहुल तिवारी ने संपूर्ण समाधान दिवस और विभाग के अभियंताओं से कई बार शिकायत की। उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे समस्या जस की तस है। लोक निर्माण विभाग ने दो दशक पहले यह सड़क बनाई थी, जो पांच वर्ष में ही ध्वस्त हो गई। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। ग्रामीण धर्मेंद्र चन्द्र ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए अब जिलाधिकारी के साथ मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें