फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पान मसाले पर प्रतिबंध , फिर भी शहर में हो रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए प्रदेश सरकार ने पान मसाला एवं गुटका की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। फिर भी शहर के तमाम थोक विक्रेता शहर के प्रमुख बाजारों में दो गुना दाम पर इसकी बिक्री कर रहे हैं। गली मोहल्लों में भी गुटके के एक-एक पाउच का दाम 10 तक हो गया है। शहर में पान मसाला एवं गुटका का मुख्य रूप से थोक मार्केट जानसन गंज स्थित पान दरीबा है। हालांकि शहर के अन्य इलाकों में भी पान मसाला की बहुत सी थोक की दुकानें हैं। योगी सरकार ने पिछले दिनों ही प्रदेश में पान मसाला, गुटके की बिक्री पर रोक लगाई है। बावजूद इसके जिन थोक व्यापारियों के यहां पान मसाला और गुटके का स्टॉक है वह इसे चुपचाप क्लियर भी कर रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई की आड़ में पान मसाला के थोक कारोबारी चोरी छुपे गुटका,खैनी एवं पान मसाले को भी अपनी दुकान से निकाल दे रहे हैं। गली मोहल्लों में पान की दुकान भले ही इक्का-दुक्का खुल रही हो लेकिन किराना एवं जनरल स्टोर में चोरी छुपे लोगों को गुटका खैनी और पान मसाला आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है। प्रतिबंध के चलते पान दरीबा में ज्यादातर लोग विक्रेताओं कि दुकान को बंद रहती है लेकिन पर्दे के पीछे वह चुपचाप इसकी सप्लाई भी कर रहे हैं। थोक कारोबारी फुटकर दुकानदारों को मनमाने दाम में पान मसाला एवं गुटका उपलब्ध करा रहे हैं। ज्यादा दाम देने के बाद फुटकर कारोबारी भी गली मोहल्लों में पान मसाला का मनमाना दाम वसूल रहे हैं। अल्लापुर, धूमनगंज, हरवारा, कालिंदीपुरम ,नखास कोना ,दारागंज ,बहादुरगंज ,नार्थ मलाका समेत शहर के तमाम इलाकों में परचून की दुकानों पर गुटके की सप्लाई हो रही है। अधिकांश दुकानदारों ने गुटके का दाम भी दोगुना कर दिया है। पान मसाला के शौकीन सोहबतियाबाग के अभिषेक मिश्रा लाउदर रोड के अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गुटके का छोटा पाउच जो 5 का बिक रहा था अब उसके लिए 10 चुकाने पड़ रहे हैं। कुछ फुटकर कारोबारियों से पान मसाला पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी उसकी बिक्री करने के बारे में पूछा गया तो उनका यही जवाब रहा कि थोक विक्रेता अगर माल भेजना बंद कर दें तो फुटकर में इसकी बिक्री अपने आप ही रुक जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें