फसाड लाइट से चमकेगा प्रयाग और प्रयागराज संगम
अगले वर्ष की शुरूआत में लगने वाले माघ मेले के पूर्व प्रयाग जंक्शन और प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन फसाड लाइट से जगमग होगा। उत्तर रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एडीआरएम लखनऊ अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि फसाड लाइट लगने से रात के समय दोनों ही स्टेशन की खूबसूरती बढ़ जाएगी। दरअसल फसाड लाइट लगाने का मकसद स्टेशन भवनों को रात के समय में भी उनके मूल स्वरूप में दिखाना है। प्रयागराज जंक्शन पर कुंभ मेले के पूर्व ही रंगबिरंगी फसाड लाइट लगा दी गई थी।