फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का पुतला जलाने वाले सपा कार्यकर्ताओं की जमानत मंजूर, कोर्ट ने रखी यह शर्त

Fri, 02 Jul 2021 07:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo photo
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाने और उनके खिलाफ नारेबाजी करने के आरोपी तीन सपा कार्यकर्ताओं की सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने फूलचंद्र यादव व अन्य की जमानत अर्जी को स्वीकार करते हुए दिया है। याचियों के अधिवक्ता शिवम यादव व अखिलेश सिंह का कहना था कि यह राजनीतिक विरोध प्रदर्शन था। उन्हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर जेल में बंद करना सही नहीं है। एफआईआर में देशद्रोह का कोई अपराध भी नहीं बनता है।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि व्यक्तिगत बंधपत्र व प्रतिभूति लेकर रिहा किया जाए। कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए जनहित याचिका में जारी समादेश का पालन किया जाए। समादेश में कहा गया है कि संक्रमण के कारण प्रतिभूति दे पाने में असमर्थ होने पर एक माह में प्रतिभूति जमा करने का आश्वासन लेकर रिहा किया जाए। प्रतिभूति जमा न करने के कारण जमानत मंजूर होने के बाद आरोपियों को जेल में न रखा जाए।

कोर्ट ने कहा कि शर्तें न मानने पर याचियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। घटना को लेकर चित्रकूट के कर्वी थाने में याचियों सहित 12 नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, जिसमें देशद्रोह का भी आरोप है। छह आरोपियों की जमानत पहले ही हो चुकी है। याची 17 मार्च 2021 से जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें