प्रतिभा सोसाइटी में 10 अगस्त को अनुज चौधरी की हत्या 30 लाख रुपये के लिए की गई थी। सुबह टहलते वक्त उनके सिर, कंधे व पीठ पर गोलियां मारी गई थीं। अनुज मूलरूप से संभल के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर गांव के रहने वाले थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुरादाबाद के भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी सरकारी शिक्षक कमल वीर की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ की अदालत ने दिया है। प्रतिभा सोसाइटी में 10 अगस्त को अनुज चौधरी की हत्या 30 लाख रुपये के लिए की गई थी। सुबह टहलते वक्त उनके सिर, कंधे व पीठ पर गोलियां मारी गई थीं। अनुज मूलरूप से संभल के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर में कार्रवाई भी की थी। इसमें गैंग लीडर प्रभाकर सिंह व उसका बेटा अनिकेत, सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू, आकाश उर्फ गटुवा, सुशील शर्मा उर्फ गोलू, अमित कुमार, मोहित चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह भूरा, नीरज पाल, ललित कौशिक, कमल वीर, सत्येंद्र सिंह शामिल है। प्रभाकर सिंह संभल की असमोली ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी का पति है।
गैंगस्टर में आरोपित ललित कौशिक मूंढापांडे पूर्व प्रमुख ब्लॉक और वह वर्तमान में स्पोर्ट्स व्यापारी कुशांक गुप्ता और सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में बलरामपुर जिला कारागार में निरुद्ध है। मोहित चौधरी भी बरेली जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।