फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court : सात साल की सजा भुगत चुके तेजाब फेंकने के आरोपी की जमानत मंजूर

Fri, 05 Aug 2022 11:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह आदेश न्यायमूर्ति मोहम्मद असलम ने नरेश की अर्जी पर दिया है। मवाना, मेरठ की घटना को लेकर आपराधिक केस में अपर सत्र न्यायाधीश मेरठ ने 14 साल कैद, 50 हजार रुपये की जुर्माने की सजा सुनाई है और जुर्माना राशि पीड़िता के इलाज के लिए देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
court new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पीड़िता पर तेजाब फेंकने के आरोपी की 14 साल की कैद में से आधे से अधिक समय जेल में बिताने के बाद जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है और जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है। 17 दिसंबर 12 से आरोपी जेल में है और वहीं से जेल अपील दाखिल की है। जिसकी सुनवाई 29 अगस्त को होगी।

विज्ञापन



यह आदेश न्यायमूर्ति मोहम्मद असलम ने नरेश की अर्जी पर दिया है। मवाना, मेरठ की घटना को लेकर आपराधिक केस में अपर सत्र न्यायाधीश मेरठ ने 14 साल कैद, 50 हजार रुपये की जुर्माने की सजा सुनाई है और जुर्माना राशि पीड़िता के इलाज के लिए देने का निर्देश दिया है, जिसे जेल अपील में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने सौदान सिंह केस के आधार पर जमानत पर रिहा करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें