फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाबूपुर–सिकंदरा मार्ग एक माह के लिए बंद, शुरू हुआ मरम्मतीकरण

Fri, 16 Jan 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। कस्बे से सटे बाबूपुर गांव को सिकंदरा मुख्य मार्ग से वाली जर्जर सड़क का मरम्मतीकरण शुरू हो गया है। इसके चलते मार्ग लगभग एक माह तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद जिला पंचायत कोटे से सड़क मरम्मत का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसके बाद मंगलवार से मरम्मत कार्य शुरू हुआ। बाबूपुर गांव के समाजसेवी पिंटू यादव, कृष्ण कुमार, सौरभ यादव और अनुज यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य लगभग एक माह तक चलेगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे फूलपुर तहसील मुख्य मार्ग से ओवरब्रिज पार करते हुए वैकल्पिक रास्ते का प्रयोग करें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें