फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JOB : एमएनएनआईटी में बीटेक के 83 फीसदी छात्रों को नौकरी, सर्वाधिक 72 लाख का मिला पैकेज

Mon, 06 Jul 2026 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने वर्ष 2025 के बीटेक प्लेसमेंट आंकड़े जारी किए हैं। इसमें संस्थान के 844 छात्रों में से 703 को नौकरी मिली है।
विज्ञापन
एमएनएनआईटी इलाहाबाद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) ने वर्ष 2025 के बीटेक प्लेसमेंट आंकड़े जारी किए हैं। इसमें संस्थान के 844 छात्रों में से 703 को नौकरी मिली है। संस्थान का प्लेसमेंट 83.29 फीसदी रहा। भर्ती के लिए 558 कंपनियां कैंपस पहुंचीं। पूरे बीटेक 2025 बैच का औसत पैकेज 20.43 लाख रुपये रहा। मीडियम पैकेज 12.60 लाख रुपये और सर्वोच्च पैकेज 72 लाख रुपये दर्ज किया गया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) शाखा का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। इसमें 308 छात्रों में से 298 को नौकरी मिली। सीएसई का औसत पैकेज 27.72 लाख रुपये। अधिकतम पैकेज 72 लाख रुपये रहा।

विज्ञापन


अन्य ब्रांचों का भी बेहतर प्रदर्शन

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में 81.82 फीसदी छात्रों को रोजगार मिला। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 83.19 फीसदी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 79.49 फीसदी प्लेसमेंट हुआ। प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में 80 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली। बायोटेक्नोलॉजी में 70.27 फीसदी, केमिकल इंजीनियरिंग में 63.27 फीसदी और सिविल इंजीनियरिंग में 57.5 फीसदी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें