फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vacancy : सहायक अध्यापक कंप्यूटर भर्ती में अब बीएड जरूरी नहीं, नई नियमावली जारी

Tue, 22 Apr 2025 05:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) भर्ती के लिए जारी नई नियमावली में समकक्ष अर्हता का विवाद समाप्त करने के साथ ही कुछ विषयों में बीएड की अनिवार्य अर्हता भी समप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
Teacher job - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय विद्यालयों में एलटी ग्रेड शिक्षक (सहायक अध्यापक) भर्ती के लिए जारी नई नियमावली में समकक्ष अर्हता का विवाद समाप्त करने के साथ ही कुछ विषयों में बीएड की अनिवार्य अर्हता भी समप्त कर दी गई है। कंप्यूटर विषय में बीएड की अनिवार्य अर्हता को पूरी तरह से बाहर कर दिया गया है।

वहीं, कला विषय में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) के अभ्यर्थियाें के लिए भी बीएड की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। इससे कंप्यूटर और कला विषय के अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी। अभ्यर्थी काफी समय से इसकी मांग भी कर रहे थे। पहले कंप्यूटर विषय में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए शिक्षा स्नातक (बीएड) अथवा समकक्ष उपाधि की अनिवार्यता थी।

इसके साथ कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक अथवा बीई अथवा कंप्यूटर विज्ञान में विज्ञान स्नातक अथवा कंप्यूटर अप्लीकेशन में स्नातक अथवा एआईईएलआईटी से ‘ए’ स्तरीय पाठ्यक्रम के साथ स्नातक की उपाधि होनी चाहिए थी। नई व्यवस्था में कंप्यूटर विषय के लिए बीएड की अनिवार्यता को पूरी तरह से समाप्त करते हुए इसे अधिमानी अर्हता के रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


यानी अभ्यर्थी के पास बीएड की डिग्री है तो अधिमानी अर्हता के रूप में उसे वेटेज दिया जाएगा और यदि बीएड की डिग्री नहीं है, तब भी वह सहायक अध्यापक कंप्यूटर भर्ती के लिए अर्ह माना जाएगा लेकिन अलग से वेटेज नहीं मिलेगा। और कला विषय में बीएड की डिग्री को अधिमानी अर्हता के रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

अधिमानी अर्हता

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से बुधवार को जारी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत कंप्यूटर विषय के रिजल्ट ने अभ्यर्थियों को सबसे तगड़ा झटका दिया है। इस विषय के १६६७ पदों के लिए हुई परीक्षा में सिर्फ ३६ अभ्यर्थी ही सफल हो सके, जिससे परिणाम केवल 2.15 फीसदी ही रहा। पुरुष वर्ग में ३० और महिला वर्ग में मात्र ६ अभ्यर्थियों का चयन हुआ। ऐसे में अधिकांश पद खाली रह गए। आयोग ने इससे पहले गणित, विज्ञान शिक्षक भर्ती का परिणाम घोषित किया था, इन नतीजों की तुलना में कंप्यूटर विषय के परिणाम में सबसे कम अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा पिछले साल २९ जुलाई को प्रदेश के ३९ जनपदों में हुई थी और इसमें तकरीबन चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कंप्यूटर विषय में एलटी ग्रेड पुरुष वर्ग में शिक्षकों के ८९८ पद थे और इनमें से ३० पदों पर ही अभ्यर्थियों का चयन हुआ। इस विषय के लिए ७९२३ अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। न्यूनतम अर्हता अंक न पाने के कारण बाकी ८६८ पद रिक्त रह गए।

वहीं, कंप्यूटर महिला वर्ग के ७७५ पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में २८७८ अभ्यर्थी शामिल हुई थीं और इनमें से महज ६ को चयनित किया गया। महिला वर्ग में न्यूनतम अर्हता अंक न पाने वाले के कारण ७६९ पद खाली रह गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें