फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीज कुरैशी ने कही हिंदुओं को भड़काने वाली बात

Sat, 22 Aug 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुलायम सिंह मेरे हीरो और उनके मुख्यमंत्री रहते हुए बाबरी मस्जिद को बचाने के लिए अपने ही धर्म के लोगों पर गोलियां चलाने बयान पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के इस बयान पर भाजपा के सांसदों ने तीखी प्रतिकिया व्यक्त की है। इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण ने अजीज कुरैशी को मौकापरस्त बताते हुए कहा कि कांग्रेस अपने दुर्दिनों से गुजर रही है, और उस पार्टी में अपनी अहमियत को समझते हुए कुरैशी ने राज्यसभा की राह पकड़ने के लिए सपा मुखिया का चारण गान शुरू कर दिया है। जबकि फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुरैशी ने हिंदुओं को भड़काने वाला बयान दिया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल ने एक दिन पहले लखनऊ में हुए साक्षात्कार में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का गुणगान करते हुए उन्हें अपना हीरो बताया था। उनका तर्क था कि वर्ष 1992 में जिस तरह से बाबरी मस्जिद को बचाने के लिए अपने ही धर्म के लोगों पर गोलियां चलवाईं, उसे कोई भी मुसलमान नहीं भूल सकता। उन्होंने अपना दिल मुलायम सिंह के साथ होने की भी बात कही। पूर्व राज्यपाल कुरैशी के इस बयान पर सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि है कुरैशी को सिर्फ पद की दरकार है। वह अब राज्यपाल नहीं है। सो इसलिए सपा का दामन पकड़कर वह राज्यसभा सदस्य बनना चाह रहे हैं।

 वह निहायत स्वार्थी व्यक्ति हैं। उन्हें कांग्रेस ने ही राज्यपाल बनाया था अब उसी पार्टी के खिलाफ वह बयानबाजी कर रहे हैं। उधर सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने भी कुरैशी को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि जब वह राज्यपाल थे तब भी उस पद की गरिमा के अनुसार आचरण नहीं कर रहे थे। मोदी सरकार देश के विकास के लिए अब जब काम रही है तो कुरैशी इस तरह की बयानबाजी कर हिंदुओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। राममंदिर को लेकर कुरैशी विवाद करवाना चाह रहे हैं। राममंदिर न्यायालय के जरिये बनेगा या आपसी सहमति से इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। कुरैशी अपने बयान के लिए रामभक्तों से माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें