Azam Khan arrived at Vijma Yadav residence
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां मंगलवार को विजमा यादव के आवास पर पहुंचे। पति जवाहर यादव उर्फ पंडित की हत्या के मामले में न्यायालय के आदेश की बाबत परिवार के सदस्यों से वार्ता की और बधाई दी। आजम खां हाईकोर्ट में सुनवाई के मामले में आए थे। सुनवाई के बाद शाम को घर पहुंचे आजम ने विजमा को हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। विजमा की बेटी पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्योति यादव की 21 नवंबर को शादी है। आजम खां ने शादी की तैयारियों पर चर्चा की तथा ज्योति को आशीर्वाद दिया।
इससे पहले ऋचा सिंह समेत सपा के अन्य स्थानीय नेताओं ने आजम खां से मुलाकात की और अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा की। हालांकि इस दौरान वह किसी भी राजनीतिक गतिविधि से दूर रहे।