जगतपुर फोटो। जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
बीते 15 जून को उतरांव के थूलमा गांव में आंगनबाड़ी की जमीन का सीमांकन करने पहुंचे राजस्व टीम व ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई थी। घटना में गर्भवती महिला व लेखपाल सहित तीन लोग घायल हो गए थे। हल्का लेखपाल की तहरीर पर गर्भवती महिला, पति सहित चार लोगों व साठ अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। सोमवार को आरोपी लेखपाल पर प्राथमिकी दर्ज ना होने पर आजाद समाज पार्टी ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया ।
इससे पहले बुधवार को आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राम बहादुर वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता उतरांव थाने पहुंचे थे। उन्होंने थानाध्यक्ष विनय कुमार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।