फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में लगाई गई आयुष्मान सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक ग्राम व वार्ड स्तर पर सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत आयुष्मान सभा का आयोजन किया। जनपद की सभी 1540 ग्राम पंचायत में इस सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। आयुष्मान सभा में गैर संचारी रोगों की जांच सिकल सेल, नियमित टीकाकरण, क्षयरोग आदि के बारे में जनसमुदाय को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत आयुष्मान ग्राम पंचायत से उन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल की। जिसमें प्रत्येक 5 साल की आयु से अधिक पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण। प्रत्येक 5 साल की आयु से अधिक पात्र लाभार्थियों की आभा आईडी, 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति की गैर संचारी रोगों (मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप) हेतु जांच। क्षयरोग के संभावित मरीजों की जांच (एक हजार जनसंख्या पर न्यूनतम 30) क्षयरोग के मरीजों का सफलता पूर्वक उपचार (85 प्रतिशत से अधिक), सिकल सेल के लिए जांच एवं कार्ड वितरण (40 वर्ष) शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें