अयोध्या राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी 77 वर्षीय स्वामी परमानंद जी महाराज को बुधवार की दोपहर मेला क्षेत्र में दिल का दौरा पड़ गया। जिसके बाद इन्हें सेक्टर दो के केंद्रीय अस्पताल लाया गया। वहीं आईसीयू में इन्हें भर्ती करके प्राथमिक उपचार किया गया। जिसके करीब दो घंटे बाद इन्हें स्वरूप रानी नेहरू चिकित्साल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं एसआरएन में ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहिद ने बताया कि इन्हें माइनर अटैक पड़ा था। फिलहाल इनकी स्थित खतरे से बाहर बताया जा रही है।