फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या विवाद को लेकर फेसबुक पर धर्म विशेष पर टिप्पणी, युवती पर एफआईआर

विज्ञापन
Ayodhya Dispute
विज्ञापन
तीन दिन पहले नफरत फैलाने वाली पोस्ट पर चार हो चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन

प्रयागराज। अयोध्या विवाद में फैसला आने से पहले सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले सक्रिय हो गए हैं। धर्म विशेष और धर्मगुरुओं पर निशाना साधते हुए बेहद आपत्तिजनक और गाली गलौज वाले पोस्ट अपलोड किए जा रहे हैं। दारागंज इंस्पेक्टर ने मंगलवार को गीता पांडेय नाम की युवती के खिलाफ खुद एफआईआर दर्ज कराई। उसने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की थी। इससे पहले शहर में चार युवकों को सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
दारागंज में 21 अक्तूबर की रात पुलिस टीम चेकिंग में लगी थी, उसी समय कुछ लोगों ने बताया कि फेसबुक पर गीता पांडेय नाम की लड़की ने धर्म विशेष और उसके धर्मगुरुओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और गाली गलौज वाला पोस्ट अपडेट किया है। इंस्पेक्टर ने फेसबुक पर जाकर चेक किया तो बात सही थी। गीता पांडेय नाम की प्रोफाइल में दारागंज का पता बताया गया था। इसके आधार पर इंस्पेक्टर आशुतोष तिवारी ने गीता पांडेय के खिलाफ आईटी समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। आशुतोष के मुताबिक अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि गीता की आईडी फेक है या असली। पुलिस की आईटी सेल को मामला सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले शहर में एक दरोगा के बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। चारों पर आरोप था कि उन्होंने फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाली पोस्ट शेयर की। कर्नलगंज में नफरत फैलाने पर एक छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। पुलिस की आईटी सेल को सक्रिय किया गया है कि वे फेसबुक और व्हाट्सएप पर नजर रखें।
पुलिस टीम सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। किसी ने भी नफरत भरी पोस्ट अपलोड या शेयर की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-अनिरुद्ध सत्यार्थ पंकज, एसएसपी प्रयागराज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें