फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ईंट लदे ट्रैक्टर का टूटा एक्सल, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसरी गांव में कोरांव-कोहड़ार मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को शाम 6:30 बजे के करीब ईंट लदे ट्रैक्टर के अगले पहिये का एक्सल टूट जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इस दौरान चालक झटके से दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूर्य प्रकाश सिंह (35) पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी पटेहरी ट्रैक्टर पर करछना से ईंट लादकर आ रहे थे। बिसरी गांव में अचानक ट्रैक्टर के अगले पहिये का एक्सल टूट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी रेखा सिंह व दो पुत्र विपिन व सचिन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें