फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कोर्ट से पत्रावली लेकर भाग निकला वकील, कचहरी में हुई घटना, केस दर्ज

Sun, 04 Dec 2022 12:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुलिस के मुताबिक, झूंसी निवासी प्रेमचंद्र ने बब्लू उर्फ राजेंद्र प्रसाद व अन्य के खिलाफ 2016 में घर में घुसकर हमला, मारपीट, गालीगलौज, धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी होने पर शुक्रवार को झूंसी पुलिस ने बबलू व दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद न्यायालय में हैरान करने वाला सामने आया। आरोप है कि यहां एक वकील मुकदमे से संबंधित पत्रावली लेकर ही भाग निकला। बहुत खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर कोर्ट लिपिक की ओर से कर्नलगंज थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, झूंसी निवासी प्रेमचंद्र ने बब्लू उर्फ राजेंद्र प्रसाद व अन्य के खिलाफ 2016 में घर में घुसकर हमला, मारपीट, गालीगलौज, धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इसी मुकदमे में कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी होने पर शुक्रवार को झूंसी पुलिस ने बबलू व दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया।
 
कोर्ट में तैनात लिपिक ऋषि यादव की ओर से तहरीर देकर पुलिस को बताया गया कि अभियुक्तों की ओर से इस मामले में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया था। ऐसे में पत्रावली को तलब किया गया था। आरोप है कि इसी क्रम में पत्रावली प्रस्तुत किए जाने के समय ही आरोपी के अधिवक्ता विनीत कुमार त्रिपाठी पत्रावली छीनकर भाग निकले। 
विज्ञापन

काफी प्रयास करने पर भी अधिवक्ता के नहीं मिलने पर लिपिक ने थाने में तहरीर दी। जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि आरोपी अधिवक्ता मुकदमा अभियुक्त प्रेमचंद का बेटा है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें