भारत स्काउड की टीम
गंगा स्नान करने आ रहे ग्रामीण आँचल के लोग बड़ी संख्या में रुककर इनको देख रहे हैं साथ ही इनके कामों की तारीफ करते हुए तालियां भी बजा रहे हैं। मेले में ही एक और दल निःस्वार्थ भाव से दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की मदद कर रहा है। भारत स्काउट और गाइड की टीम गंगा घाटो पर खड़े होकर असहाय, बुजुर्गों की मदद कर रहे हैं। गंगा में अगर कोई साबुन, शैम्पू लगाता है तो उसे ये लोग समझाते हैं।