फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए पहुंचे अवध प्रभारी

विज्ञापन
कटरा रोड़ स्थित शैल श्याम पैलेस में पूर्व सांसद प्रदेश महासचिव राकेश सचान का स्वागत करते कार्यक? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कांग्रेस की कमान बृजेंद्र कुमार मिश्र के हाथों सौंपने के दूसरे दिन ही प्रदेश महासचिव और अवध के प्रभारी राकेश सचान और सचिव प्रदीप कोरी ने बेल्हा पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष से युवाओं को पद देने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में पूर्व सांसद राकेश सचान और प्रदीप कोरी का आगमन होने पर शुक्रवार को कांग्रेसियों ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। शाम को कांग्रेसियों के साथ बैठक कर पार्टी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। पूर्व सांसद और अवध के प्रभारी राकेश ने कहा कि हमें सिर्फ भाजपा सरकार की पोल खोलने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी तबका भाजपा की कार्य प्रणाली से खुश नहीं है। इसलिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जिले के वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए युवाओं का सहयोग मिलने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरशाम तक चली बैठक में कार्यकर्ताओं से एक-एक विधानसभा की समीक्षा की गई। उन्होंने संगठन में जिम्मेदार लोगों को ही स्थान देने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें