फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट के यात्री की जेब से 50 हजार उड़ाने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार 

Thu, 01 Jul 2021 01:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कीडगंज पुलिस ने बुधवार को यात्री की जेब से 50 हजार रुपये चुराने वाले ऑटो चालक अफरोज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई। 
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज पुलिस ने बुधवार को यात्री की जेब से 50 हजार रुपये चुराने वाले ऑटो चालक अफरोज अहमद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई। 
विज्ञापन


चित्रकूट के छीबूू मऊ इलाके के रहने वाले दिनेश केसरवानी 28 जून को अपने बेटे के साथ किसी काम से प्रयागराज आए थे। दोनों रामबाग में ऑटो में बैठे। चालक अफरोज ने दिनेश समेत चार लोगों को वाहन में बिठाया था। दिनेश की पैंट की जेब में 50 हजार रुपये थे।

अफरोज ने चुपके से रुपये निकाल लिए। दिनेश को आटो से उतरने के बाद पता चला कि रुपये गायब हो गए। वे तुरंत कीडगंज थाने पहुंचे। पुलिस मौके पर गई तो आसपास के आटो चालकों ने हुलिए के आधार पर अफरोज के बारे में बताया। बुधवार को इंस्पेक्टर कीडगंज रोशन लाल ने मेंहदौरी के रहने वाले अफरोज को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 हजार रुपये बरामद कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें